फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक विवाद बना जानलेवा: पत्नी से हुई कहासुनी...पहुंच गई थाने, पति ने घर में काट लिया अपना गला

Thu, 14 May 2026 05:40 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज

सार

आवेश में आए मोहन ने घर में रखा हंसिया उठाकर अपना ही गला काट लिया। घटना के बाद वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। आसपास के लोगों और परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर श्यामदेउरवां पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मोहन के भाई सोहन तथा गांव के चौकीदार प्रहलाद की मदद से घायल को तत्काल सीएचसी परतावल भिजवाया।
विज्ञापन
घायल युवक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के कस्बे में बुधवार की रात पारिवारिक विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। पत्नी से कहासुनी के बाद पति ने घर में रखे हंसिया से अपना ही गला काट लिया। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार श्यामदेउरवां गांव निवासी मोहन (45) का बुधवार की रात किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी देर तक कहासुनी होती रही और मामला बढ़ते-बढ़ते झगड़े तक पहुंच गया। विवाद से नाराज पत्नी शिकायत करने के लिए थाने की ओर चली गई।

विज्ञापन

इसी बीच गुस्से और आवेश में आए मोहन ने घर में रखा हंसिया उठाकर अपना ही गला काट लिया। घटना के बाद वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। आसपास के लोगों और परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर श्यामदेउरवां पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मोहन के भाई सोहन तथा गांव के चौकीदार प्रहलाद की मदद से घायल को तत्काल सीएचसी परतावल भिजवाया।

वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि पारिवारिक विवाद में व्यक्ति द्वारा खुद को घायल करने की जानकारी मिली है। फिलहाल मामले में किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें