फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बेटी पैदा होने पर ससुरालियों ने बहू को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पचदेउरी की एक विवाहिता को बेटी पैदा होने पर ससुरालियों ने प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया। एसपी के निर्देश पर श्यामदेउरवा पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र के हरखापुर निवासी अनुष्का ने पुलिस अधीक्षक को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी 10 फरवरी 2023 को हिंदू रीति रिवाज के अनुसार श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पचदेउरी निवासी दिव्य मोहन पटेल के साथ हुई थी। विवाह के बाद वह अपने ससुराल में रह रही थी। कुछ समय बाद उसने एक बेटी को जन्म दिया। आरोप है कि बेटी के जन्म लेने के बाद उसके पति दिव्य मोहन पटेल, सास उर्मिला देवी, ससुर चंद्रपाल और ननद आराधना का उसके प्रति रवैया बदल गया। ससुरालियों ने उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। ससुरालियों ने उसे छोड़ने का मन बना लिया और उससे अतिरिक्त दहेज के तौर पर तीन लाख रुपये नकद और सोने की चेन की मांग करने लगे। मना करने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया।
परिजनों व रिश्तेदारों की पंचायत के बाद इस वर्ष 15 मई को सुलह-समझौता कर उसे ससुराल ले जाया गया फिर भी वहां उत्पीड़न जारी रहा। विवाहिता का आरोप है कि एक जून की सुबह आरोपियों ने फिर से मारपीट कर उसे बच्ची सहित घर से भगा दिया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के मुताबिक, स्थानीय थाने में शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। थक हार कर उसने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर चारों आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट व धमकी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें