फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ससुरालियों पर नवविवाहिता को पीटने का आरोप, तीन पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता के साथ घरेलू हिंसा का मामला सामने आया है। पीड़िता की मर्जी से हुई शादी के बावजूद ससुराल पक्ष ने पारिवारिक विवाद को लेकर उसे बुरी तरह मारा-पीटा और जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, ग्राम कटहरा खास टोला उसरहवा नर्सरी निवासी श्रीकांत ने 13 फरवरी को थाना कोतवाली में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी भारती ने अपनी मर्जी से इन्द्रसेन, निवासी ग्राम चेहरी टोला बेलभरिया के साथ शादी की थी। 12 फरवरी को इन्द्रसेन, उसकी मां संजू देवी और जेठानी कुन्ती ने मिलकर भारती को गालियां-दीं, मारपीट की और जान से मार डालने की धमकियां दी। सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी इन्द्रसेन, संजू देवी और कुन्ती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें