परतावल। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परतावल बाजार के सीएचसी रोड पर संचालित परफेक्ट पैथालॉजी सेंटर पर कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया है। टीम को जांच के दौरान अनियमितताएं मिलने के साथ ही जरूरी कागजात भी मिले जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग में शिकायत मिली थी कि परफेक्ट पैथालॉजी सेंटर बिना आवश्यक मानक पूरा किए संचालित हा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जब छापा मारा तो केंद्र संचालक जांच संबंधी आवश्यक कागजात और वैध पंजीकरण प्रस्तुत करने में विफल रहा। इसके बाद टीम ने विधिक कार्रवाई करते हुए सेंटर को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध और बिना मानक के चल रहे पैथालॉजी सेंटर संचालकों में हड़कंप मच गया है।