फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एनीमिया मुक्त अभियान का डीएम ने किया शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने मंगलवार को महिला अस्पताल में मिशन शक्ति 5.0 के तहत “एनीमिया मुक्त महराजगंज” अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं और किशोरियों को आयरन व फोलिक एसिड के टैबलेट वितरित किए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर प्रतिबद्ध है। जिला प्रशासन ने महिलाओं को एनीमिया से मुक्त करने हेतु अभियान की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि एनीमिया एक गंभीर समस्या है जो महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को प्रभावित करती है। इसलिए महिलाएं और किशोरियां इस अभियान के तहत जरूरी दवाएं प्राप्त करें। डीएम ने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले को एनीमिया मुक्त बनाने के लिए व्यापक जनजागरूकता, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, आयरन सप्लीमेंटेशन व संतुलित आहार के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें