भारत-नेपाल के अफसरों से मिले एसएसबी के आईजी
- फोटो : अमर उजाला
सोनौली (महराजगंज)।भारत - नेपाल के सोनौली बॉर्डर के पहले दौरे पर आए एसएसबी के आईजी लखनऊ फ्रंटियर सौरभ त्रिपाठी का अधिकारियों ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया। सरहद पर पहुंचते ही आईजी ने गणतंत्र दिवस की शुभकामना संदेश देने के साथ नेपाल के अधिकारियों को मिष्ठान भेंट किया। इस दौरान उन्होंने एसएसबी के सोनौली कैंप व जांच चौकी का मुआयना कर आवश्यक दिशानिर्देश भी दिया।
निरीक्षण के बाद उनका कहना था कि सीमा क्षेत्र का यह उनका पहला दौरा है। सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही सीमा के रास्ते होने वाले मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाने के साथ ही दोनों देशों की पुलिस को सूचनाओं का आदान-प्रदान करने की बात भी कही। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सरहद पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान डीआईजी गोरखपुर सेक्टर रंजीत सिंह, डिप्टी कमांडेंट एसएसबी प्रथम वाहिनी महराजगंज दिलीप झा, इंस्पेक्टर राजा मुराद अली, अविनाश कुमार, चौकी प्रभारी अवधेश नारायण तिवारी, बेलहिया नेपाल पुलिस इंस्पेक्टर बीर बहादुर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।