नौतनवा थाने में कृष्ण जन्माष्टमी एवं ईद मिलादुन्नबी को लेकर पीस कमेटी की बैठक
नौतनवा। कृष्ण जन्माष्टमी एवं ईद मिलादुन्नबी पर्व का आयोजन परंपरागत तरीके से ही होना चाहिए, यदि किसी ने भी नई परंपरा की शुरुआत करने की कोशिश की तो वह उसका अंजाम भुगतेगा। साथ ही जुलूस के दौरान मुंह से आग निकालने का करतब दिखाने कार्रवाई की जाएगी।
यह बातें रविवार को थाने में आयोजित पीस कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम कुणाल एवं सीओ बसंत सिंह ने कहीं। उन्होंने कहा कि जुलूस के दौरान लोहे की रॉड, अस्त्र-शस्त्र के प्रदर्शन पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। कोई भी ऐसा अवैधानिक झंडा, नारा या गीत आदि का उपयोग नहीं करेगा, जिससे किसी भी दूसरे धर्म की भावना को कोई ठेस पहुंचे।
पुरानी रूट पर ही दोनों धर्मों की जुलूस एवं मूर्ति विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी। तहसीलदार कर्ण सिंह एवं थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा कि जुलूस में कुछ युवा मुंह से आग निकालने का करतब दिखाते हैं, इस पर प्रतिबंध रहेगा। इसके कारण अगलगी जैसी घटना घट सकती हैं। इस मौके पर इस दौरान चौकी प्रभारी प्रशांत दूबे, जेपी सिंह, अखिलेश यादव, उपनिरीक्षक शेर बहादुर यादव, सभासद राकेश जायसलवाल, राजू अग्रहरि, वारिश कुरैशी, हाफिज सहे आलम, कुतुबुद्दीन अंसारी, राकेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।