फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खाद के साथ कोई अन्य उत्पाद बेचा तो दर्ज होगी एफआईआर

Tue, 01 Jul 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। खरीफ के सीजन में किसानों को खाद के लिए परेशान न होना पड़े इसके लिए विभाग ने कृषि भवन में कंट्रोल रूम स्थापित किया है। खाद न मिलने पर किसान टोल फ्री नंबर 8826763824 पर शिकायत कर सकते हैं। साथ ही उर्वरक के साथ दूसरे उत्पाद बेचने पर विभाग विक्रेता के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराएगा।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि उर्वरक कंपनी प्रतिनिधि, थोक विक्रेताओं से संवाद किया गया है। कंपनी प्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया है कि आपूर्ति किए जा रहे मुख्य उर्वरक के साथ अन्य उत्पादों को न जोड़ा जाए। थोक विक्रेता भी कंपनी से अन्य उत्पादों की खरीद न करें, जिससे फुटकर विक्रेता किसानों पर अन्य उत्पाद लेने का दबाव न डाल सकें।
उर्वरक के साथ अन्य उत्पाद देने की पुष्टि पर विक्रेता और कंपनी प्रतिनिधि के विरुद्ध उर्वरक नियंत्रण और आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

निचलौल और नौतनवां में एसडीएम व सीओ के निर्देशन में जांच टीम तो अन्य ब्लाॅकों में एडीओ कृषि व राजकीय बीज भंडार प्रभारियों के नेतृत्व में टीम सक्रिय की गई है जो हर रोज जांच व कार्रवाई कंट्रोल रूम को अपडेट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें