फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पर्यावरण संरक्षण का दिखा जज्बा

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। पराली जलाकर कुछ घंटों में खेत साफ करना आसान है लेकिन इससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति और पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है। इसी को देखते हुए निचलौल क्षेत्र के किसान राम अवतार वर्मा ने पराली नहीं जलाने का संकल्प लिया है। उन्होंने 30 डिसमिल खेत से फसल अवशेष निकालने के लिए लगातार तीन दिन तक मेहनत की।
विज्ञापन

राम अवतार ने कंबाइन हार्वेस्टर से धान की कटाई कराने के बाद पराली जलाने के बजाय उसे खेत से बाहर निकालने का निर्णय लिया। उनका कहना है कि पराली जलाने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति प्रभावित होती है। उन्होंने बताया कि समाचार पत्रों और सोशल मीडिया के माध्यम से पराली जलाने के दुष्परिणामों और प्रशासन के जागरूकता अभियान की जानकारी मिली। एसडीएम अवनीश त्रिपाठी ने कहा कि किसानों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने इस पहल की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें