फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: लोहे के रॉड से हमला कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, पति गिरफ्तार

Sat, 01 Apr 2023 11:55 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी महराजगंज।

सार

घुघली थाना प्रभारी नीरज राय ने कहा कि मामले की जानकारी होते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई। मृत महिला के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी पति हेमंत गौंड को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
मामले की जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत मेदनीपुर गांव में शुक्रवार रात को पति ने मामूली बात से नाराज होकर पत्नी पर लोहे की रॉड से हमला कर लहूलुहान कर दिया। लोगों की मदद से घायल पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर चिकित्सकों ने घायल पत्नी की मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, घुघली क्षेत्र के मेदनीपुर निवासी हेमंत को अक्सर शराब का सेवन करने का कारण पत्नी प्रतिभा विरोध करती थी। जिस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। शुक्रवार रात को भी दोनों के बीच विवाद हो गया।

इसे भा पढ़ें: ... तो गोरखपुर में फिर सक्रिय हो गया बिच्छू और महाकाल ग्रुप, व्हाट्सएप से जुड़े हैं गैंग
विज्ञापन


नाराज पति हेमंत गौंड ने शराब के नशे में आक्रोशित होकर पत्नी प्रतिभा पर लोहे की रॉड से हमला बोल लहूलुहान कर दिया। पति के हमले से घायल पत्नी अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ी। घटना की जानकारी पाकर मौके पर जुटे लोगों ने घायल पत्नी प्रतिभा (35) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने पत्नी प्रतिभा को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


घुघली थाना प्रभारी नीरज राय ने कहा कि मामले की जानकारी होते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई। मृत महिला के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी पति हेमंत गौंड को गिरफ्तार कर लिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें