फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मौत के मामले में पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता की मौत के मामले में पति गिरफ्तार
विज्ञापन

फरेंदा (महराजगंज)। पुरंदरपुर थानाक्षेत्र के हरैया बरगदवा में मंगलवार को बंद कमरे में विवाहिता शव छत के कुंडे से लटका हुआ मिला था। इस ममले में पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुरंदरपुर थानाक्षेत्र के हरैया बरगदवां निवासी अमरनाथ की 22 वर्षीय पत्नी मीना का शव मंगमलवार को कमरे के अंदर छत के कुंडे से लटका हुआ मिला था। ससुरालवालों ने विवाहिता पर मायके से जबरदस्ती बुलाने के कारण आत्महत्या करने का आरोप लगाया था। सूचना पाकर नायब तहसीलदार रवि यादव व पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतका के पिता ओमप्रकाश निवासी भारीवैसी नर्सरी फरेंदा की तहरीर पर पति अमरनाथ समेत जेठ झीनक व जेठानी हेवंता के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसकी पुष्टि प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें