महराजगंज जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र के कैमा गांव में घर पर लगी झालर उतारते समय 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत हो गई। उनकी 16 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से झुलस गई। घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कोठीभार थाना क्षेत्र के कैमा गांव में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। घर पर लगी झालर उतारते समय 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनकी 16 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से झुलस गई।
विज्ञापन
हादसे में राम आधारे गौंड (40) और उनकी पत्नी पुष्पा देवी (38) गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन तीनों को तत्काल सीएचसी निचलौल ले गए, जहां डॉक्टरों ने पति-पत्नी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बेटी गोल्डी की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
गांव में मची चीख-पुखार
घटना के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई। आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची निचलौल पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।