संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव की महिला ने पति और ससुर पर मारपीट करने और बच्ची कोे गायब करने का आरोप लगाया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली खलीलाबाद के प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि गांव की संध्या मिश्रा ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में बताया कि उसके पति देवेन्द्र मिश्रा व ससुर शराब पीने के आदी हैं। 19 अक्तूबर की सुबह 8 बजे के करीब उसको बांध कर लाठी-डंडा से बहुत मारे-पीटे और जानमाल की धमकी देते हुए उसे घर से भगा दिया। इसके बाद वह एम्बुलेंस से इलाज करवाने के लिए चली गई और जब घर लौटी तो कोई नहीं मिला। दोनों लोग उसकी बच्ची को लेकर गायब हो गए थे। संवाद