फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दहेज हत्या में पति और सास-ससुर गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी के बाद जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम कुआरीसती में विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, संतकबीरनगर जिले की रहने वाली कोली देवी के अनुसार, उनकी पुत्री राजवती की शादी वर्ष 2023 में कुआरीसती निवासी लवकुशेद्र से हुई थी। आरोप है शादी के बाद से पति, सास, ससुर और ननद अतिरिक्त दहेज में बाइक, सोने की चेन और 50 हजार रुपये की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे।
आरोप है कि 31 जनवरी 2025 को ससुराल पक्ष ने राजवती की फंदे से लटकाकर हत्या कर दी और घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। स्थानीय स्तर पर कार्रवाई नहीं होने पर राजवती की मां ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर निचलौल पुलिस ने दहेज हत्या समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अंकित कुमार सिंह ने बताया कि विवेचना के दौरान आरोपितों की तलाश की जा रही थी। सोमवार को पति लवकुशेद्र, ससुर गुलाब और सास प्रभावती को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अनुराग यादव, हेड कांस्टेबल मनोज सिंह, कांस्टेबल गुलाब चंद भारती तथा महिला कांस्टेबल गुड़िया शामिल रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें