फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पति पर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल करने का आरोप

Fri, 30 May 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। नगर के एक वार्ड की महिला ने थाने में तहरीर देकर अपने ही पति पर आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल कर अपमानित करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने विधिक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस दोषी के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष को दी तहरीर में महिला ने लिखा है कि आजमगढ़ जनपद क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति से उनका विवाह हुआ था। वर्तमान में विवाद के कारण दोनों अलग-अलग रहते हैं। महिला का आरोप है कि इस बीच उनके पति की ओर से फेसबुक पर आईडी बनाकर आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग करते हुए उनका नंबर व फोटो वायरल किया जा रहा है। इसके कारण आए दिन विभिन्न लोग फोन कर महिला से दुर्व्यवहार कर रहे हैं।

चौकी प्रभारी छोटेलाल ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर उसके पति प्रशांत पांडेय निवासी नसरुद्दीनपुर, सहबरपुर जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध अपशब्द कहने व आईटी एक्ट से संबंधित धारा में केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें