फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पति पर दूसरी पत्नी रखने का आरोप, पति समेत तीन पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला की शिकायत पर जेठ, जेठानी और पति के खिलाफ प्राथमिकी
विज्ञापन

परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के महदेवा गांव की एक महिला ने पति पर दूसरी पत्नी रखने का आरोप लगाते हुए मारपीट और प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के पति, जेठ और जेठानी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महदेवा निवासी महिला ने तहरीर में आरोप लगाया है कि उसके पति रामकरन ने दूसरी पत्नी रख ली है। इसका विरोध करने पर पति और ससुराल पक्ष के लोग आए दिन उसके साथ मारपीट करते हैं। महिला का कहना है कि वह पहले भी कई बार थाने में शिकायत कर चुकी है, जहां दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया था। लेकिन इसके बाद भी उत्पीड़न नहीं रुका।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के अनुसार, उसके 27 जुलाई को मायके से ससुराल लौटने के अगले दिन उसके पति रामकरन, जेठ राधेश्याम और जेठानी अंबिका ने मिलकर उसकी पिटाई की। आरोप है कि इस दौरान गाली-गलौज करते हुए उसे और उसके पिता को जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस बाबत एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पीड़िता के पति, जेठ और जेठानी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें