फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पति पर मारपीट का आरोप आरोप, प्राथमिक दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के धनेवा धनेई निवासी महिला ने पति पर मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने तथा घर से निकालने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर मंगलवार को कोतवाली थाने में पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हो गई।
विज्ञापन

पुलिस को दिए तहरीर में पूजा कुमारी गुप्ता ने बताया कि उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट, गाली-गलौज करता है और घर से निकालने धमकी देता रहता है। 26 जुलाई की सुबह करीब सात बजे पति ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसके चेहरे पर चोट लग गई। इसके बाद उसे घर से भी निकाल दिया गया।
इससे पहले भी उसके साथ छह से सात बार इस तरह की घटना हो चुकी है। हर बार दोनों पक्षों के बीच समझौता कराकर मामला शांत करा दिया गया लेकिन पति के व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया। वहीं इस बाबत सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि आरोपी पति रोहित कुमार गुप्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें