फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पति पर मारपीट का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। थाना क्षेत्र के गांव लोहसी निवासी अनीता सहानी ने पुलिस को तहरीर देकर अपने पति पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारने-पीटने, धमकी व अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए तहरीर में अनिता सहानी ने बताया कि उसकी शादी 20 मई 2007 को हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार इन्द्रजीत सहानी निवासी गुजरवलिया शंकर मिश्र, थाना कोल्हुई के साथ हुई थी। गौना 19 फरवरी 2014 को हुआ था। शादी के बाद तीन पुत्रियां लक्ष्मी, रुपा, अराजिया पैदा हुईं। पिछले कुछ वर्षों से फोन पर बात करने को लेकर पति इन्द्रजीत सहानी उससे विवाद करता था। गत 24 नवंबर 2025 को समय करीब 10 बजे पति इन्द्रजीत सहानी ने फिर उसी बात को लेकर वाद विवाद किया तो पीड़िता बच्चों के साथ अपने माता-पिता के घर ग्राम लोधसी आ गई। पति यहां भी आकर गाली देते हुए उसे मारने-पीटने लगा और जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि आरोपी इंद्रजीत सहानी के खिलाफ मारपीट करने, धमकी देने तथा अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें