फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कलक्ट्रेट परिसर में भूखे प्यासे चालकों ने किया प्रदर्शन

Thu, 30 May 2024 03:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बुधवार को चुनाव ड्यूटी में आए वाहन चालक 24 घंटे से भोजन न मिलने का आरोप लगाते हुए कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उच्चाधिकारियों के समझाने पर प्रदर्शन समाप्त किया। कहा कि भूखे पेट ड्यूटी नहीं कर सकते। इसलिए हमको समय से भोजन और पेयजल की व्यवस्था उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

बुधवार को एक तरफ जहां वाहन लेकर आए चालक प्रदर्शन कर रहे थे उसी बीच एक नोडल अधिकारी की गाड़ी आ गई जिसे रोककर प्रदर्शन तेज कर दिया गया। बाद में मान मनौव्वल को आए तहसीलदार सदर व नगर पालिका के ईओ ने समझाबुझाकर मामला किसी तरह शांत कराया। वाहन चालक, आर्यन, सुनील, अमित, बृजलाल, वीरू, अलिहशन, मकसूद , राजेश जायसवाल, अशोक पांडेय, मनोज विश्वकर्मा, रंजय गोपी, अनिल ने कहा कि प्रशासन की व्यवस्था लचर है। हम कल रात में आए लेकिन खाना नहीं दिया गया। बुधवार सुबह से 2 बजे दोपहर तक इंतजार करते रहे लेकिन खाना पानी की कोई व्यवस्था नहीं मिली। तहसीलदार व ईओ के आश्वासन पर धरना समाप्त किया। तहसीलदार अमित सिंह ने बताया कि आरोप बेबुनियाद है। बेहतर इंतजाम किया गया है। लोगों को समझाकर शांत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें