फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ता अवरुद्ध होने पर किया हंगामा

विज्ञापन
रास्ता अवरुद्ध होने पर महराजगंज में सदर कोतवाली के सामने लोगों ने हंगामा किया। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
रास्ता प्रभावित होने से नाराजगी
विज्ञापन

महराजगंज। शहर में हो एनएच 730 के निर्माण कार्य के तहत कोतवाली के पास बांसपार जाने वाली सड़क के सामने गड्ढा खोदकर कई दिनों से छोड़ देने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। शनिवार को वार्ड के लोगों ने इसे लेकर विरोध जताया। नगर चौकी प्रभारी नीरज राय ने समझा कर लोगों को शांत कराया। सभासद के पति चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि अगर 48 घंटे में रास्ता ठीक नहीं किया गया तो कोतवाली के सामने आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एनएच निर्माण में शिथिलता के कारण शहर के लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

कोतवाली के सामने कार्यदायी संस्था द्वारा लंबे समय से गड्ढा खोद कर छोड़ दिया गया है, जिससे वार्ड के लोगों को परेशानी हो रही है। इतना ही नहीं वार्ड में आवागमन पूरी तरह से बाधित है। सर्विस रोड़ के रास्ते स्कूल जाने वाले बच्चे कीचड़ में गिरकर चोटिल होते हैं। एनएच के जिम्मेदार इसे लेकर गंभीर नहीं है। सभासद के पति व अन्य लोगों ने शनिवार को नाराजगी जताते हुए आवागमन के रास्ते को ठीक कराने की मांग की। इस मौके पर मोहन लाल निगम, मनोज चतुर्वेदी, सुरेश गुप्ता, नैमुल अली, परमहंस, अमर द्विवेदी, रामेश्वर चौधरी, रमेश निगम, लवकुश गुप्ता आदि मौजूद रहे। एनएच के प्रोजेक्ट मैनेजर एनएच पाल ने कहा कि कार्य तेजी से कराया जा रहा है। नाली निर्माण के लिए गड्ढा खोदा गया है। शहर के लोगों की सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें