फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बारिश के बाद उमस बढ़ा रहा त्वचा रोग, ओपीडी में 24 रोगी पहुंचे

सार

महराजगंज के जिला अस्पताल ओपीडी में मौसम बदलने के बाद त्वचा रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ी है। डॉक्टरों ने फंगल इंफेक्शन और खुजली के मामले अधिक आने की पुष्टि की। विशेषज्ञों ने सफाई और कपड़े सूखे रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन
मरीजों की जांच करते डॉक्टर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज। बदलते मौसम के बीच त्वचा के रोगियों की संख्या में इजाफा हो यगा है। बृहस्पतिवार को ओपीडी में त्वचा संबंधित विकार लेकर कुल 24 रोगी पहुंचे जिन्हें जांच रिपोर्ट के आधार पर दवाओं का परामर्श व हिदायत दी गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 874 रोगी पहुंचे। सर्वाधिक संख्या पहले की तरह वायरल व डायरिया के रहे। इसके बाद सबसे अधिक मरीज त्वचा रोग के रहे। सीएमएस व त्वचा रोग विशेषज्ञ डाॅ. एके द्विवेदी ने त्वचा रोगियों की जांच रिपोर्ट देखकर परामर्श दिया। बताया कि बारिश के बाद उमस की अधिकता के कारण त्वचा रोगी बढ़े हैं। बीते चार दिन से त्वचा रोगी अधिक पहुंच रहे।
ओपीडी में फंगल इंफेक्शन, खुजली, दाद, चकत्ते पड़ने के रोगी पहुंच रहे। फंगल इंफेक्शन खासताैर पर गर्दन, कमर, बगल, पैर के बीच और अंगुलियों के बीच तेजी से फैलता है। त्वचा रोग के कारण अधिक हैं जिनसे बचाव सफाई व शरीर सूखा रखकर किया जा सकता है। सबसे जरूरी है कि गीले कपड़े न पहनें। पसीने से अगर कपड़ा भीग गया है तो इसे बदलने में लापरवाही न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें