फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पूरे दिन उमस ने किया बेहाल, शाम की बारिश ने दी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
विज्ञापन

महराजगंज। मानसून के दस्तक देने के बाद भी लोग गर्मी से बेहाल हैं। हालांकि बृहस्पतिवार को पूरे दिन उमस के बाद शाम को करीब 4.30 बजे हुई झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दिन में कड़ी धूप और उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। गर्मी की वजह से लोग पसीना से तरबतर हो जा रहे हैं। कड़ी धूप तो और कभी बारिश के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। इसके चलते सरकारी अस्पतालों में सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीज पहुंच रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा बच्चे और बुजुर्ग पीड़ित हो रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार की रात में कुछ देर के लिए झमाझम बारिश हुई। इसके चलते लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिली। बृहस्पतिवार की सुबह से लेकर दोपहर बाद तक धूप-छांव का खेल चलता रहा।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसून सक्रिय है। अवदाब की स्थिति उत्पन्न होने के चलते बारिश का ग्राफ बढ़ेगा। तापमान कम होगा। अच्छी बारिश होने के बाद लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिलेगी।
विज्ञापन

बारिश से किसानों के चेहरे पर झलकी खुशी
खनुआ। सीमावर्ती क्षेत्रों में बारिश होने से किसानों के चेहरे पर खुशी दिखने लगी है। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदीडाली, कैथवलिया उर्फ बरगदही, खनुआ, शेख फरेंदा आदि गांवों में बुधवार को लगभग बारह बजे रात से बारिश की शुरू हुई, जो रुक-रुक कर बृहस्पतिवार को दिन में भी होती रही। इससे किसानों को सूख रही धान की फसल के बेहतर होने की उम्मीद जगी है। वहीं कुछ किसान, जो रोपाई नहीं करवा पाए हैं, उनमें रोपाई की उम्मीद जग गई है। किसान हिमांशु, दिनेश, जगदीश, हरिकेश, बलिराम इत्यादि लोगों ने बताया कि यह बारिश वरदान साबित हुई है। क्षेत्र में अभी भी लगभग दस प्रतिशत किसानों की रोपाई खेत में पानी नहीं होने से नहीं हो पाई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें