फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विधायक को हाउस अरेस्ट करना लोकतंत्र के साथ खिलवाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। एक गरीब किशोरी की हत्या के मामले में फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी के साथ कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल गाजीपुर जा रहा था। सूचना मिलते ही सबको लखनऊ में हाउस अरेस्ट कर लिया गया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के निर्देश पर प्रतिनिधिमंडल जाने की तैयारियां कर रहा था। मामले को लेकर विधायक ने कहा कि सरकारी तंत्र का यह कृत्य लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ करना है।
विज्ञापन

सोमवार को पार्टी कार्यालय में बैठक कर कांग्रेस के नेताओं सरकार की आलोचना की। बैठक के दौरान मामले को लेकर नगर पंचायत आनंदनगर के पूर्व चेयरमैन जयप्रकाश लाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामनारायण चौरसिया, संदेश जायसवाल राजेश मौर्य, हनुमान प्रसाद कनौजिया, योगेश धर दुबे, अमरमणि पासवान सहित तमाम कांग्रेसियों ने महिला सशक्तिकरण के लिए कथित रूप से प्यार दिखाने वाले सरकार को आईना दिखाने वाली यह बड़ी घटना है। सभी लोगों ने कहा कि न्याय पाने का हर गरीब को हक है, इसे छीना लोकतंत्र मजाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें