फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: होमगार्ड ने युवती से की छेड़छाड़, विरोध पर कपड़े फाड़कर पीटा

Tue, 26 Dec 2023 08:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत चौक मार्ग पर सोमवार देर शाम फुफेरे भाई के साथ बाजार से घर लौट रही एक युवती से होमगार्ड ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर होमगार्ड ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवती के कपड़े फाड़कर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद भाग निकला। युवती की तहरीर पर पुलिस ने होमगार्ड सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


युवती के फुफेरा भाई ने पुलिस को बताया कि उनके घर मामा की लड़की आई थी। उसके लेकर बाजार गया था। खरीदारी कर दोनों एक साथ देर शाम घर लौट रहे थे। चौक मार्ग स्थित एक निजी मकान के पास पहुंचे थे तभी एक होमगार्ड उन्हें रोक वीडियो बनाने लगा। विरोध करने पर आक्रोशित होमगार्ड ने कुछ साथियों के साथ बहन के कपड़े फाड़कर छेड़छाड़ कर उसकी पिटाई कर दी। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग पहुंचे तो होमगार्ड अपने साथियों के साथ धमकी देते हुए भाग निकला। घटना को लेकर दोनों काफी डरे और सहमे हैं।
वहीं निचलौल थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि तहरीर के आधार पर होमगार्ड जितेंद्र सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें