फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आज मध्यरात्रि के बाद होगा होलिका दहन

Mon, 02 Mar 2026 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। इस साल फाल्गुन पूर्णिमा तिथि और चंद्रग्रहण एक साथ पड़ने के कारण होली की तारीख को लेकर लोगों में भ्रम फैल गया था। धार्मिक मान्यता के अनुसार, होलिका दहन हमेशा पूर्णिमा तिथि की रात में ही करना चाहिए।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पंडित सतीश मणि त्रिपाठी ने बताया कि 2 मार्च की रात को फाल्गुन पूर्णिमा रहेगी। इस वजह से होलिका दहन इसी रात, सोमवार मध्यरात्रि के बाद किया जाएगा। अधिकांश पंडितों के अनुसार, चंद्रग्रहण के कारण धुलंडी यानी रंगों की होली 3 मार्च को नहीं बल्कि 4 मार्च, बुधवार को मनाई जाएगी।
पंचांग के अनुसार, 2026 में फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि 2 मार्च शाम 5:55 बजे शुरू होकर 3 मार्च को शाम 5:07 बजे तक रहेगी। वहीं, 3 मार्च को दोपहर 3:20 बजे से शाम 6:47 बजे तक देशभर में चंद्रग्रहण रहेगा। ग्रहण और उसके साथ जुड़े सूतक के प्रभाव के कारण इस दौरान पूजा-पाठ या रंग-गुलाल खेलना अशुभ माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण समाप्त होने के बाद श्रद्धालु शुद्धिकरण और स्नान करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें