फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तेज रफ्तार बाइक पोल से टकराई, मामा की मौत, भांजा घायल

विज्ञापन
हादसे के बाद बिखरा खून।
विज्ञापन
धनहा नायक गांव के पास मंगलवार की देर रात हुआ हादसा
विज्ञापन

बाइक चला रहे युवक की मौत, भांजा गंभीर
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल-पिपराइच मार्ग पर धनहा नायक गांव के पास मंगलवार की देर रात एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गया। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पीछे बैठा उसका भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, कुशीनगर जिले के अंबे चौक पडरौना कस्बा निवासी अमित निषाद (19) अपनी बाइक से भांजे भोलू निषाद (16) निवासी पचरूखिया तिवारी थाना भिटौली को लेकर पिपराइच की तरफ गया था। देर रात करीब 11 बजे दोनों वापस लौट रहे थे। इसी दौरान धनहा नायक गांव के पास तेज रफ्तार की वजह से बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगे विद्युत पोल से टकरा गई।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक और किशोर गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया। चिकित्सकों ने अमित निषाद को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वहीं गंभीर रूप से घायल भोलू निषाद को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया है।उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है। वहीं साथ में बाइक पर बैठा किशोर गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है। शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें