कस्बे में तैनात सफाईकर्मी के मार-पीट से नाराज सफाई कर्मचारियों ने राजमार्ग को जाम कर दिया। आनंदनगर नगर पंचायत में तैनात सफाईकर्मी राजकुमार की सफाई को लेकर कस्बे के अंकित नामक से युवक से विवाद हो गया।
जिसमें सफाई कर्मी को चोटें आ गयी। चोट से नाराज होकर सभी नगर पंचायत के सफाई कर्मी विरेन्द्र, सुरेन्द्र, राजेन्द्र, बाबूराम, सोहन, हमदुल्ला, अंजू देवी, प्रेमा देवी आदि आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई को लेकर राजमार्ग पर धरने पर बैठ गये। इससे राजमार्ग आधा घंटे तक जाम रहा।
कर्मी अपने झाड़ू , ट्राली व सभी सामन के साथ राजमार्ग को जाम कर दिये। जाम की सूचना पाकर नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद गुप्ता, सभासद झिन्ने सिंह, मोहम्मद अयूब, कृष्णकुुमार वर्मा, आदि लोग मौके पर पहुंचे और लोगों को काफी मनाया। स्थानीय पुलिस के द्वारा युवक पर कार्रवाई के आश्वासन पर सफाईकर्मी माने।
वहीं व्यापारी अंकित ने भी तहरीर देकर सफाईकर्मी के खिलाफ अभद्र व्यवहार करने व गाली देने का आरोप लगाया है।