फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन की सख्ती से मधेसी नहीं कर सके आंदोलन

Sat, 31 Oct 2015 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन की सख्ती से मधेसी सोनौली बॉर्डर पर नाकेबंदी नहीं कर सके। मगर मधेसियों के सक्रिय होने से सीमा पर तनाव बरकरार है।
विज्ञापन

अपने हक की लड़ाई लड़ रहे मधेसियों ने सौनौली बॉर्डर पर नाकाबंदी करने की रणनीति बनाई थी और अपनी योजना के अनुरूप  मधेसी आंदोलनकारी सोनौली के श्यामकाट बगीचे में ईकट्ठा होना शुरू हो चुके हैं।
शुक्रवार को नाकाबंदी करने में असफल रहे मधेसियों ने अब शनिवार को एक बार फिर आंदोलन करने का निर्णय लिया है। मधेसी मोर्चा भैरहवां के  वरिष्ठ नेता सन्तोष पाण्डेय ने बताया कि दो सौ की संख्या में  मधेसी कार्यकर्ता बार्डर पर धरना प्रदर्शन करने के लिए खेतों के रास्ते पहुंचकर श्यामकाट बागीचे के पास ईकट्ठा हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन कुछ बड़े मधेसी नेताओं के निजी कारणों  के चलते शुक्रवार को धरना प्रदर्शन व अन्य कार्यक्रम को स्थगित किया गया है।
बहरहाल, नेपाल में पिछलें 80 दिनों से मधेसी समुदाय की आम हड़ताल जारी है, जिसमें 40 से अधिक आन्दोलनकारियों की  मौत हो चुकी है और दो दर्जन पुलिस कर्मी भी शहीद हुए है। बावजूद इसके नेपाल सरकार की तरफ से अभी तक उनकी मांग नहीं  मानी गयी है और मधेसी अनवरत अपना आंदोलन चला रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें