महराजगंज। राजकीय आईटीआई में रोजगारपरक प्रशिक्षण को मजबूत बनाया जाएगा। व्यवसायिक शिक्षा परिषद ने निचलौल, नौतनवां व फरेंदा के राजकीय आईटीआई से प्रस्ताव मांगा है।
हाइटेक वर्कशॉप प्रबंध टाटा टेक्नोलॉजी सीएसआर फंड से करेगा। हाइटेक वर्कशॉप का प्रबंध राजकीय आईटीआई माधो नगर में पहले से है जिसका लाभ युवाओं को मिल रहा है। अब यह व्यवस्था सभी राजकीय में होने से रोजगार परक व बाजार की डिमांड के अनुरूप प्रशिक्षुओं को पारंगत किया जा सकेगा।राजकीय आईटीआई माधो नगर में टाटा टेक्नोलॉजी ने हाइटेक वर्कशॉप सीएसआर फंड से कराकर 50 विद्यार्थियों के लिए आटोमेटिव असेंबली आपरेटर कोर्स की सुविधा जनवरी 2025 से प्रारंभ की। यहां प्रशिक्षू बेल्डिंग व मशीन बनाने में पारंगत किए जा रहे।
नोडल प्राचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि अब यह हाईटेक वर्कशॉप निचलौल, नौतनवां व फरेंदा राजकीय आईटीआई में भी होगा। इसके लिए प्रस्ताव मांगा गया है। तीनों कालेज में वर्कशॉप प्रबंध हो जाने से प्रशिक्षुओं को सीखने में आसानी होगी। बाजार डिमांड के मुताबिक प्रशिक्षण मिलने से उनके रोजगार के मौके बढ़ेंगे।