फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हैलो...डीएम बोल रहा हूं! आपने जो शिकायत की थी उसका समाधान हुआ?

विज्ञापन
नौतनवा तहसील का मुआयना करते डीएम संतोष कुमार शर्मा।  
विज्ञापन
डीएम ने नौतनवा तहसील का मुआयना कर जांची यथास्थिति, पीड़ितों से स्वयं लिया फीडबैक
विज्ञापन

वसूली में खराब प्रगति वाले अमीनों के खिलाफ एसडीएम को कार्रवाई कर रिपोर्ट देने के निर्देश
नौतनवा। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा शनिवार को नौतनवा तहसील पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यालयों एवं न्यायालयों का मुआयना कर वहां रखी फाइलों और अभिलेखों के रख-रखाव की स्थिति जांची। निरीक्षण के दौरान डीएम ने आईजीआरएस एवं डीएम कार्यालय से आने वाली शिकायतों के समाधान के संबंध में अधिकारियों से पूछताछ की तो उसके निस्तारण की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इस पर डीएम ने स्वयं कुछ पीड़ितों को फोन कर उनसे फीडबैक लिया, तो पीड़ित संतुष्ट मिले। डीएम संतोष शर्मा ने कहा कि स्थानीय अधिकारियों को निरीक्षण के दौरान अमीनों की सेवा पुस्तिका में उनके कार्यों एवं तहसील से संबंधित समस्त अभिलेखों में प्रविष्टियों को हमेशा अपडेट करते रहने और सीढ़ी पर तत्काल प्रभाव से सीसीटीवी कैमरा लगवाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा वसूली में अपनी मांग के सापेक्ष खराब प्रगति वाले अमीनों के खिलाफ एसडीएम को कार्रवाई कर उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि तहसील जन उपयोगी एवं शासन की मंशा के अनुरूप संचालित हो इसका पूरा प्रयास किया जा रहा है, 15 दिन के अंदर स्थिति में सुधार न मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान एसडीएम नवीन प्रसाद, तहसीलदार कर्ण सिंह, नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें