फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गर्मी का सितम... 48 घंटे तक ऑरेंज अलर्ट जारी

Sat, 15 Jun 2024 04:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। भीषण गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने 48 घंटे तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सुबह से शाम तक झुलसाने वाली गर्मी पड़ेगी। 16 जून को यूपी में प्री-मानसून आने की संभावना है। इसके बाद गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 16 जून को बिहार से मानसून जिले में प्रवेश कर सकता है। इसके प्रभाव से बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार को मौसम की बेरुखी से लोग हलकान रहे। उमस भरी गर्मी ने लोगों को घर में कैद करके रखा जो बाहर निकले वह बेहाल रहे। स्थिति ऐसी रही कि वह ठंड की व्यवस्था न कर सके। बाहर निकले लोग ठंडे पानी से गला तर करते हुए देखे गए।
महिलाएं और बच्चे दिन में बाहर नहीं दिखे, लेकिन देर शाम सड़क पर घूमते दिखे। तेज धूप के कारण पशु-पक्षी बेहाल दिखे। वह पानी की खोज में दूर दराज के नहरों तक जाते दिखे। जवाहर लाल नेहरू पीजी काॅलेज के भूगोल विभागाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में मौसम बदलने से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें