फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सीएचसी पर हृदय रोगियों को मिलेगा जीवनरक्षक इंजेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में हृदय रोगियों के लिए राहत भरी खबर है। हृदय रोगियों को त्वरित और प्रभावी उपचार उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नई व्यवस्था लागू की है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अब हार्ट अटैक के मरीजों को जीवन रक्षक इंजेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सीएचसी स्तर पर अब टेनेक्टेप्लाज और स्ट्रेप्टोकाइनेज जैसे जीवनरक्षक इंजेक्शन मुफ्त में दिए जाएंगे। यह दोनों इंजेक्शन हार्ट अटैक के दौरान बंद हुई धमनियों को खोलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और मरीज की जान बचाने में अत्यंत प्रभावी माने जाते हैं। अभी तक यह इंजेक्शन केवल बड़े अस्पतालों या मेडिकल कॉलेजों में ही उपलब्ध थे। निजी अस्पतालों में इनकी कीमत अधिक होती है। स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों का कहना है कि सभी सीएचसी को आवश्यक दवाओं का स्टॉक उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें