फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार व्यापारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पनियरा। परतावल-पनियरा मार्ग पर स्थित ग्राम पंचायत बमनौली के पास एक व्यक्ति की ईंट भट्टे के पास शनिवार की रात करीब आठ बजे सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। युवक परतावल की ओर से घर लौट रहा था।
विज्ञापन

सड़क किनारे बाइक सवार युवक को पड़ा हुआ देख कुछ लोग पास गए तो पहचान कर घर के लोगों को सूचना दी। परिजन युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पनियरा ले गए तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत पनियरा के वार्ड पांच के कबीर नगर निवासी धर्मेन्द्र मौर्या (48) एक व्यवसायी हैं। वह किसी कार्य से वह शनिवार को दिन में बाइक से परतावल गए थे। वापस घर आते समय बभनौली जंगल के पास स्थित एक भट्टे के करीब में पिकअप ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद वह गिर गए और उनका हेलमेट भी टूट गया। मौके पर ही उनकी मौके पर मौत हो गई। टक्कर मारने वाला वाहन चालक रात का फायदा उठाकर भाग निकला।
विज्ञापन

धर्मेंद्र पांच भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके दो पुत्र शिब्बू (22) व अंशु (20) हैं। दुर्घटना के बाद से पत्नी इंद्रावती देवी व परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लिया गया है और गाड़ी की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें