फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य कर्मियों ने किया दो घंटे कार्य बहिष्कार
विज्ञापन

महराजगंज/फरेंदा। स्थानांतरण नीति के खिलाफ राज्य कर्मचारी संघ संयुक्त परिषद के तत्वावधान में बुधवार को जिला अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी में कर्मियों ने दो घंटे कार्य बहिष्कार किया। कर्मियों ने कहा कि गलत स्थानांतरण किए जाने से जिले की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।
जिला अस्पताल परिसर में प्रदर्शन कर रहे विजय प्रताप सिंह, प्रज्ञानंद सागर, देवेश पांडेय, लालजी त्रिपाठी, मसऊद अहमद, आदित्य प्रताप सिंह, परवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि आंदोलन को सफल बनाने के लिए सभी कर्मी एकजुट हैं।
विज्ञापन

संगठन के कार्यवाहक अध्यक्ष रामसरन गुप्ता ने कहा कि गलत स्थानांतरण होने से जिला अस्पताल समेत सीएचसी-पीएचसी में दवा वितरण, लैब टेस्टिंग, एक्स रे, नेत्र परीक्षण आदि कार्य सुबह आठ बजे से दस बजे तक बंद रहे। उन्होंने कहा जब तक गलत स्थानांतरण निरस्त नहीं किया जाता, कर्मचारी व पदाधिकारी आंदोलन जारी रखेंगे। उन्होंने ने यह भी बताया कि 89 डाक्टरों का स्थानांतरण रद्द करने के लिए स्वास्थ्य महानिदेशक को पत्र भेजा गया है। इस दौरान प्रमोद पांडेय, अनिल गुप्ता, संदीप श्रीवास्तव, डॉ प्रदीप, डॉ खालिद आदि मौजूद रहे।
25 अगस्त तक हस्ताक्षर अभियान चलाएगा प्राथमिक शिक्षक संघ
महराजगंज। पुरानी पेंशन बहाली, संविदा कर्मियों को स्थायी करने व शिक्षकों की पदोन्नति की मांग के लिए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बलराम निगम ने बताया कि संगठन ने 25 अगस्त तक हस्ताक्षर अभियान चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 26 अगस्त को ब्लॉक अध्यक्ष व मंत्री की ओर से जिलाध्यक्ष व मंत्री को हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिलाध्यक्ष की ओर से हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन 30 अगस्त को प्रदेश कार्यालय को उपलब्ध कराया जाएगा। पांच सितंबर को जिलों से प्राप्त हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन संगठन की ओर से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, बेसिक शिक्षा मंत्री को सौंपा जाएगा। इसके बाद 15 से 20 सितंबर के बीच जिले में एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। 15 नवंबर को प्रदेश स्तरीय धरना लखनऊ में दिया जाएगा। 30 जनवरी 2023 को नई दिल्ली में धरना दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें