फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हेलमेट नहीं पहनने से दुर्घटना में हर साल टूट रहे 100 जबड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। हेलमेट न पहनने और तेज रफ्तार बाइक दौड़ाने के कारण हादसे बढ़ रहे हैं। केएमसी डिजिटल अस्पताल के आंकड़ों के मुताबिक तीन वर्षों से 240 मामले जबड़े टूटने व चेहरे पर गंभीर चोट के आ रहे हैं। अधिकतर युवा सुरक्षा के मानकों का पालन नहीं करते हैं, जिसमें प्रमुख रूप से हेलमेट का प्रयोग न करना शामिल है। एक बाइक पर तीन-तीन लोग सवारी करते हैं। ऐसी स्थितियों में हादसों की आशंका बढ़ जाती है। चिकित्सकों ने बताया कि दुर्घटना में जिन लोगों के जबड़े टूटते हैं या चेहरे पर फ्रैक्चर होते हैं, उसे ठीक करने के लिए सर्जरी की जाती है, जिसमें लंबा समय लगता है।
विज्ञापन


सबसे पहले परीक्षण न्यूरो के डॉक्टर करते हैं
सिर में चोट लगने के मामले में सबसे पहले परीक्षण न्यूरो के डॉक्टर करते हैं। वह देखते हैं कि मरीज के दिमाग में चोट तो नहीं आई है। इसके बाद हड्डी रोग विशेषज्ञ भी परीक्षण करते हैं। सारी प्रकिया पूरी होने के बाद सर्जरी विभाग में मरीज को भेजा जाता है। जहां उसके टूटे जबड़े या फिर चेहरे पर फ्रैक्चर पर सर्जरी होती है। इस कारण मरीज को पूरी तरह ठीक होने में छह माह से ज्यादा का समय लग जाता है।

-
सड़क दुर्घटना में चेहरे पर चोट लगना सबसे ज्यादा खतरनाक होता है। पिछले तीन साल में मामले तेजी से बढ़े हैं। इस प्रकार के मरीजों का इलाज करना काफी कठिन होता है। इसलिए बाइक चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें, साथ ही नियंत्रित होकर चलें। क्योंकि, एक छोटी से लापरवाही अपने साथ दूसरों की जिंदगी भी खतरे में डाल देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. अमित चंदेल, सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें