फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोग्य मेला : डाॅक्टर तो मिले लेकिन दवा और जांच के लिए भटकते रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में रविवार को सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 1618 मरीजों का इलाज किया गया
विज्ञापन

नौतनवा। नगर स्थित न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार की सुबह मुख्यमंत्री आरोग्य मेला लगाया गया। इसमें मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मी तो मौजूद रहे लेकिन दवा और जांच के लिए लोगों को भटकते हुए देखा गया।
शबाना निवासी खैराटी, सोनाली निवासी माहुअवा व सतीश कुमार और छपवा निवासी शिवपूजन ने बताया कि आरोग्य मेला में डॉक्टर तो मिलें लेकिन दवाएं नहीं मिलीं। साथ ही जांच की व्यवस्था भी नहीं थी। इस वजह से काफी परेशानी झेलनी पड़ी। इनके अलावा नौतनवा के शिवपूजन और शास्त्री नगर निवासी सौरभ ने बताया कि बीमारी से संबंधित सभी दवाएं और बेहतर जांच की व्यवस्था अस्पताल में नहीं है। जिसके कारण अतिरिक्त धन खर्च कर बाहरी संस्थानों का ही सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन

रविवार को पूरे जनपद में रविवार को सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 1618 मरीजों का इलाज किया गया। इनमें से अधिकांश मरीज सर्दी-खांसी, बुखार सहित सामान्य बीमारियों से पीड़ित थे।
विज्ञापन

चिकित्साधिकारी डॉ. मंजुला शुक्ला ने अस्पताल पहुंचे सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार, गैस, पेट दर्द, गर्भवती महिलाएं, बंदर काटने, बीपी, शुगर, यूटीआई समेत अन्य बीमारियों से पीड़ित प्रत्येक रोगियों का उपचार कर उन्हें संबंधित दवाएं दी। इस दौरान डॉ. मंजुला शुक्ला, फार्मासिस्ट सुरेंद्र द्विवेदी, एएनएम आरती सिंह, स्टाफ नर्स विशाखा राव व निशा, एलटी सेराज खान, वार्ड ब्वॉय दिलीप पांडेय, स्वीपर शंकर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें