ठूठीबारी। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा बोदना टोला नवडीहवां निवासी 12 वर्षीय करन सहानी को बुखार आ रहा था। तीन मार्च 2023 को जिला अस्पताल में खून का नमूना देकर इलाज कराने लगा। वह स्वस्थ भी हो गया, लेकिन जांच रिपोर्ट निचलौल सीएचसी पर आठ मई 2023 को आया। रिपोर्ट में उसे डेंगू पीड़ित बताया गया है।
रिपोर्ट आने के बाद बुधवार को निचलौल सीएचसी की टीम बोदना गांव में मरीज के घर पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण किया। सुकई सहानी ने बताया कि बेटा करन जब अस्वस्थ था, तब कोई टीम नहीं आई। स्वस्थ होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम आ रही है।
सीएचसी निचलौल के निरीक्षक चंद्रशेखर वर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल से रिपोर्ट आठ मई को मिलने के बाद बोदना गांव में मरीज के घर पहुंच परिजन व पड़ोसियों के खून के नमूने लिए गए। ग्राम प्रधान कमलेश सहानी को अवगत कराने के बाद गांव में दवा छिड़काव, फऍगिंग कराया गया। इस दौरान सौरभ कुमार राय, उषा पांडेय आदि मौजूद रहे।