डीएम की नोटिस का जवाब देने में गंभीरता नहीं दिखा रहे प्रधान
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण निर्माण में मनमानी की शिकायत पर डीएम की नोटिस के बाद भी प्रधान स्पष्टीकरण देने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। 13 प्रधानों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया था, लेकिन स्पष्टीकरण चार ने ही दिया है।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में ग्राम प्रधानों की मनमानी की शिकायत डीएम को प्राप्त हो रही थी। डीएम ने जांच कराई तो 13 ग्राम प्रधानों की भूमिका ठीक नहीं मिली। डीएम ने 13 प्रधानों को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा था।
मिठौरा ब्लॉक के पिपरिया के गुरु गोविंद राय, लक्ष्मीपुर के सोंधी व बैजनाथपुर उर्फ चरका व सदर के बांसपार बेजौली के प्रधान ने स्पष्टीकरण दे दिया है, लेकिन बरगदवां विशुनपुर के प्रधान रवीश, राजमंदिर खुर्द के प्रधान बजरंगी जायसवाल, भोतहा के प्रधान राजेश, जंगल गुल्हरिया की प्रधान प्रमिला, सिसवा तौफीर की प्रधान रेनू, बेलौही के प्रधान सनोज कुमार, बकुलडीहा के प्रधान ननकू, लुठहवा की प्रधान पूजा देवी व मधुबनी के प्रधान पिंटू गुप्ता ने अब तक स्पष्टीकरण नहीं दिया है।
...
कोट
नौ ग्राम प्रधानों ने स्पष्टीकरण नहीं दिया है। एक सप्ताह के अंदर साक्ष्य समेत स्पष्टीकरण न देने पर उनके वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार को सीज कर दिया जाएगा।
यावर अब्बास, जिला पंचायत राज अधिकारी