सिंदुरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र में कसमरिया पुल के समीप शनिवार को कब्रिस्तान के पास एक ई-रिक्शा और बाइक में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
घायल बाइक चालक की पहचान चौक थाना क्षेत्र के खजुरिया निवासी रामाशीष (26) के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची डायल-112 के पुलिस कर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं ई-रिक्शा चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। एसओ सिंदुरिया विशाल कुमार शुक्ल ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही मौके पर पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।