फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मां बनैलिया के दर्शन को नौतनवा पहुंचे नेपाल के पूर्व कैबिनेट मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के लुंबिनी प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान विधायक सीके गुप्ता रविवार की सुबह करीब 10 बजे मां बनैलिया मंदिर में दर्शन को पहुंचे। यहां उन्होंने अति प्राचीन मां बनैलिया मंदिर में माता रानी के दर्शन और पूजन-अर्चन कर सुख, शांति और समृद्धि बने रहने की कामना की।
विज्ञापन

दर्शन-पूजन के दौरान विधायक सीके गुप्ता ने भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच रोटी-बेटी का रिश्ता बेहद मजबूत है। यह संबंध केवल दो देशों की सीमाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि दोनों देशों के लोगों की संस्कृति, परंपराओं, आस्था और पारिवारिक रिश्तों से भी जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल के नागरिकों के बीच आपसी प्रेम, विश्वास व भाईचारा दोनों देशों की विशेष पहचान का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें