फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पंप ऑपरेटरों ने कंपनी पर समय से वेतन नहीं देने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में विभिन्न स्थानों पर तैनात पंप ऑपरेटरों ने कंपनी पर मनमाने ढंग से काम लेने और समय से वेतन भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया है। बुधवार को कलक्ट्रेट में ऑपरेटरों ने जिलाधिकारी को शिकायत पत्र सौंपकर मामले की जांच, नियमित भुगतान और निर्धारित मजदूरी दर के अनुसार पारिश्रमिक दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

ऑपरेटर रमेश यादव ने बताया कि उनसे 24 घंटे ड्यूटी ली जाती है लेकिन इसके बदले महज चार हजार रुपये प्रतिमाह पारिश्रमिक दिया जा रहा है। महंगाई के दौर में इतनी कम रकम में परिवार का खर्च चलाना मुश्किल है। उनका कहना है कि यह रकम दिहाड़ी मजदूर की मजदूरी से भी कम है। ऐसे में काम के घंटे और जिम्मेदारी के अनुरूप पारिश्रमिक निर्धारित किया जाना चाहिए।
वीरेंद्र ने आरोप लगाया कि कंपनी की ओर से अब तक स्पष्ट लिखित आदेश और नियुक्ति पत्र भी नहीं दिया गया है। नियमित भुगतान नहीं होने से आर्थिक संकट और बढ़ रहा है। ऑपरेटरों ने पंप परिसर और पानी की टंकियों की नियमित सफाई नहीं होने की शिकायत भी की। टंकियों में लीकेज और परिसर में गंदगी का हवाला देते हुए कहा कि पंप का फ्यूज उड़ने जैसी तकनीकी खराबी आने पर कई बार मरम्मत का खर्च भी उन्हें अपनी जेब से उठाना पड़ता है। इस मौके पर गोविन्द, विपिन गौतम, सदानंद, जमालूद्दीन, मुन्नी, मंजीत, राजेश्वर यादव और अभिषेक आदि की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें