फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गुड़गांव में दर्ज धोखाधड़ी के मामले में हरियाणा पुलिस ने दो को उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
करीब एक करोड़ की धोखाधड़ी मामले में सोनौली आई थी गुड़गांव पुलिस
विज्ञापन


सोनौली। स्थानीय आदर्श नगर पंचायत निवासी दो युवकों को हरियाणा पुलिस सोनौली पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है। आरोपी राहुल पांडेय और मनीष कन्नौजिया निवासी सोनौली के खिलाफ गुड़गांव में धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज है। एक युवक ने दोनों के खिलाफ करीब एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।
रविवार की सुबह हरियाणा की गुड़गांव पुलिस सोनौली पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से कैलाश नगर और जुगोली निवासी दो युवकों की तलाश शुरू कर दी। करीब 10 बजे एक युवक को टैंपो स्टैंड से उठाया और दूसरे को उसके घर से गिरफ्तार कर सोनौली कोतवाली लाया गया। बताया गया है कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी ने गुड़गांव निवासी एक युवक से करीब एक करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की है। पीड़ित युवक की शिकायत पर गुड़गांव पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर दोनों की तलाश में सोनौली पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल सोनौली महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि हरियाणा की गुड़गांव पुलिस यहां आई थी। मनीष कन्नौजिया और राहुल पांडेय के खिलाफ गुड़गांव थाने में धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज है। आवश्यक कार्यवाही के बाद हरियाणा पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें