फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सीमा पर पकड़ी गई हरियाणा की शराब, तीन तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कार में छिपाकर बिहार ले जा रहे थे शराब, आबकारी और एसएसबी को मिली सफलता
विज्ञापन

तीनों आरोपियों को पुलिस ने 16 मई तक रिमांड पर लिया
ठूठीबारी। आबकारी विभाग एवं एसएसबी की संयुक्त टीम ने नेपाल सीमा के समीप राजाबारी में शराब की खेप बरामद की है। यह खेप हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही थी। तस्कर कार में बनाए गए केबिन में 149 बोतल शराब ले जा रहे थे। मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को 16 मई तक रिमांड पर लिया है। बरामद शराब की कीमत तीन लाख रुपये बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 वैभव कुमार यादव अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। तभी उन्हें फोन के माध्यम से सूचना मिली कि दिल्ली नंबर की एक मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा कार से तस्कर हरियाणा की शराब भारी मात्रा में लेकर बरगदवा की तरफ से आ रहे हैं। सूचना के आधार पर एसएसबी ने आबकारी टीम के साथ संयुक्त रूप से ठूठीबारी मार्केट से करीब एक किलोमीटर पश्चिम राजाबारी के पास घेराबंदी कर दी। कुछ ही देर में संदिग्ध वाहन डीएलआठसीवाई 8503 आते दिखी। टीम ने कार को रोक लिया। टीम ने गाड़ी में सवार तीन व्यक्तियों धीरेंद्र सिंह, सुधीर कुमार और उमेश कुमार सिंह को हिरासत में लिया गया। तीनों बिहार के जिला सीतामढ़ी के निवासी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

वाहन की तलाशी लेने पर विभिन्न ब्रांड की 149 बोतल इंपोर्टेड शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शराब हरियाणा के बल्लभगढ़ से खरीदकर बिहार ले जाई जा रही थी। मौके पर ही शराब को सील कर कब्जे में लिया गया और वाहन को जब्त कर लिया गया। इस संबंध में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 वैभव कुमार यादव ने बताया कि शराब के साथ पकड़े गए बिहार के धीरेंद्र सिंह, सुधीर कुमार और उमेश कुमार सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों को एसीजेएम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 16 मई तक रिमांड पर लिया गया है। वर्तमान में तीनों अभियुक्त जिला जेल में निरुद्ध हैं। मामले में जुड़े अन्य नेटवर्क और संपर्कों की जांच जारी है।
विज्ञापन

सीट के नीचे बनाए गए विशेष गुप्त चेंबर में छिपाई थे शराब
बताया जा रहा है कि तस्कर बहुत ही शातिर तरीके से कार में छिपाकर शराब बिहार लेकर जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि तस्कर सीट के नीचे छिपाकर रखे थे। तलाशी में टीम को सफलता मिली। टीम आरोपियों की कुंडली खंगाल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें