फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिसवा चीनी मिल ने किसानों का किया पूरा भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा चीनी मिल ने किसानों का किया पूरा भुगतान
विज्ञापन

महराजगंज। इंडियन पोटाश लिमिटेड सिसवा ने 190 किसानों को तीन करोड़ 21 लाख 90 हजार रुपये का भुगतान किया है। मिल ने पेराई सत्र 2021-22 का पूरा भुगतान कर दिया है।
जिला गन्ना अधिकारी जगदीश चंद्र यादव ने बताया कि आईपीएल सिसवा चीनी मिल की ओर से इस बार कुल 81 करोड़ 37 लाख रुपये मूल्य का किसानों का गन्ना पेरा गया था, जिसमें मिल की ओर से विभिन्न चरणों में कुल लगभग 78 करोड़ 15 लाख रुपये का भुगतान किया गया था। मिल पर बकाया 190 किसानों के लगभग तीन करोड़ 21 लाख 90 हजार रुपये का भुगतान भी जिम्मेदारों ने कर दिया है। भुगतान के समय से किए जाने से किसानों को अत्यंत राहत है। उन्होंने कहा कि यदि तकनीकी कारणों से किसी किसान का पैसा उनके खाते में नहीं पहुंचा हो तो वे पासबुक की वर्तमान समय की छायाप्रति के साथ संबंधित समिति के जिम्मेदारों से मिलकर जानकारी दे सकते हैं, जिससे कि उनकी समस्या को दूर कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वे के दौरान अपने खेत के पास मौजूद रहें किसान
जिला गन्ना अधिकारी ने सिसवा परिषद के बजहां में किसानों के सर्वे कार्य को देखा। उन्होंने पाया कि किसानों की ओर से सर्वे कार्य में रुचि नहीं ली जा रही है। उन्होंने किसानों से संपर्क कर कहा कि वे सर्वे के दौरान मौजूद रहकर सही जानकारी उपलब्ध कराएं। यदि कहीं उनका कोई भी विवरण गलत दर्ज हो गया, तो उन्हें भविष्य में विभिन्न प्रकार की कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ेगा। इस दौरान सुपरवाइजर, सर्वे में जुटे कर्मी व किसान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें