फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी से बचने के लिए हाथ के पंखे का सहारा

विज्ञापन
गर्मी से बचने के लिए हाथ के पंखे का सहारा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। गर्मी में हर कोई परेशान है। मगर जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों की हालत और ही दयनीय है। बिजली गुल होते ही मरीजों की परेशानी और बढ़ जाती है। ऐसे में मरीजों की परेशानी कम करने के लिए तीमारदारों को हाथ के पंखा चलाना पड़ता है। इतना ही नहीं, स्वच्छता का संदेश भी यहां बेमानी साबित होती दिख रही है। इंमरजेंसी गेट के पास पड़ा कूड़ा सफाई व्यवस्था की पोल खोल रही थी। मरीज के बेड़ के पास भी कूड़ेदान रखा मिला। 
विज्ञापन

 बुधवार को शाम 7:45 बजे अमर उजाला टीम ने जिला अस्पताल का जायजा लिया। इमरजेंसी वार्ड में मरीज के बेड़ के पास कूड़ेदान रखा हुआ मिला। एक बेड़ पर दो महिलाएं बैठी मिलीं। वह हाथ का पंखा झल रही थीं। जच्चा-बच्चा वार्ड में गंदगी से मरीज और तीमारदार दोनों परेशान दिखे। किसी मरीज को देखने आए कन्हैया लाल ने बताया कि बिजली रहने के बाद भी पंखे की रफ्तार धीमी रहती है। सीएमएस डॉ. आरबी राम ने बताया कि वार्ड में पंखे लगे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें