फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाताओं को जागरूक करेंगे दिव्यांग खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदाताओं को जागरूक करेंगे दिव्यांग खिलाड़ी
विज्ञापन

महराजगंज। दिव्यांगजनों के साथ आम मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम में दिव्यांग खिलाड़ियों की कैनवस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता होगी। मतदाता जागरुकता कार्यक्रम के तहत 10 फरवरी को आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए आयोजकों ने दो क्रिकेट टीम का गठन कर लिया गया है।
विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को सफल बनाने तथा जिले के पांच विधानसभा सीटों पर अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित कराने के लिए प्रशासन की ओर से नियमित रूप से पहल की जा रही है। बूथों पर आकर्षक व्यवस्था बनाने के साथ ही विविध आयोजन पर जोर दिया जा रहा है। कैनवस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में दिव्यांग न सिर्फ क्रिकेट खेलेंगे, बल्कि मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित भी करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कहा कि मतदाता जागरुकता कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से भी विशेष पहल की जा रही है।
विज्ञापन

कल निकलेगी पिंक स्कूटी रैली
महिला मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मंगलवार को पिंक स्कूटी रैली निकाली जाएगी। स्कूटी चलाने वाली शिक्षिकाओं, एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व अन्य महिला कर्मियों को स्टेडियम में एकत्र करते हुए वहां से रैली निकाली जाएगी। रैली सदर तहसील परिसर में समाप्त होगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए जिला स्तरीय जिम्मेदारों को जिम्मेदारी सौंप गई है।
विज्ञापन

फिल्मी डॉयलाग से भी करेंगे प्रेरित
मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से प्रशासन की ओर से जागरुकता संबंधी फिल्मी डॉयलाग का उपयोग किया जा रहा है। फिल्मी डॉयलाग में मतदान से जुड़े वाक्यों को डालकर मतदान की रफ्तार बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। जिम्मेदारों की ओर से ‘शोले’ व ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ फिल्म के डॉयलाग में मतदान से जुड़े जागरुकता भरे वाक्य को जोड़कर उससे मतदाताओं को प्रेरित करने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें