फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: देवर का पैर पकड़कर गिड़गिड़ाती रही ज्ञानमति...बख्श दो पति की जान

Fri, 11 Jul 2025 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के कटहा गांव में बुधई की हत्या के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बुधई की पत्नी ज्ञानमति देवी पति की जान बख्शने के लिए देवर वकील और उसके बेटे के पैर पकड़कर गुहार लगाती रही, लेकिन आरोपियों ने बुधई की हत्या कर दी।
विज्ञापन

बुधई की पत्नी ज्ञानमती ने बताया कि वह अपनी सास से भी रो-रोकर कहती रही की मां जी यह जमीन अपने छोटे बेटे को दे दीजिए, हमें कुछ नहीं चाहिए, लेकिन उनकी गुहार अनसुनी रही। सास चुप रहीं।
उनकी दूसरी बेटी निशा (10) अपनी मां से बार-बार पूछ रही है कि मां, अब बाबू जी नहीं आएंगे क्या? इस सवाल पर ज्ञानमती फफक-फफक कर रो पड़ती हैं। बुधई की पांच बेटियां सरस्वती (15), निशा (10), उषा (5), अंशिका (2) और स्वाति (1) और दो बेटे हैं।
विज्ञापन

परिवार की माली हालत बेहद खराब है। पूरा परिवार टिनशेड में रहता है। बड़ा बेटा अमरजीत जेसीबी मशीन चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। गांव में पुलिस तैनात है।
गांव के बाहर तीन पुलिसकर्मी, मृतक के घर के पास तीन पुलिसकर्मी और महराजगंज की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर दो सादी वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात हैं, जो हर आने-जाने वालों पर नजर रख रहे हैं।
उधर, मृतक की मां सोमारी देवी दो साल से पति संत प्रसाद से अलग छोटे बेटे वकील के साथ रहती हैं। सोमारी के नाम 55 डिस्मिल जमीन को लेकर विवाद हुआ था। इसी जमीन में बुधई हिस्सा मांग रहे थे।
इसे लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। बवाल देखकर संत प्रसाद गांव में दूसरे के घर रहते हैं। वृद्धा पेंशन मिलता है। इसी से उनकी गुजर-बसर होती है। घटना के बाद से ही यह दोनों लोग कहीं चले गए हैं।
एक सप्ताह पहले भी हुई थी मारपीट : मृतक के बेटे राम अशीष और अमरजीत ने बताया कि एक सप्ताह पहले भी वकील और उसके बेटे ने बुधई पर अंत्येष्टि स्थल के पास हमला किया था।
विज्ञापन

उस समय भी जमीन को लेकर कहासुनी हुई थी। बीते शनिवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर अपने पटीदारों के करतूत की शिकायत की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें