फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली जाम, गंदा पानी सड़क पर लोग परेशान

Wed, 13 Mar 2019 12:45 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
नाली जाम, गंदा पानी सड़क पर लोग परेशान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। एक तरफ स्वच्छता को लेकर सरकार तमाम कोशिशें कर रही है, लोग भी जागरूक हो रहे हैं, लेकिन शहर में स्वच्छता अभियान बेअसर है। जाम पड़ी नाली, सड़क पर फैला गंदा पानी शहर की पहचान बनता जा रहा है। लोग इससे बेहद परेशान हैं, लेकिन जिम्मेदारों की नजर इस समस्या पर नहीं है। राजीव नगर मोहल्ले में बगीचे के पास नाली टूटी पड़ी है। घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर फैला रहता है। इसी तरह शास्त्री नगर, बिस्मिल नगर, अमरुतियां, लोहिया नगर समेत अन्य मोहल्लों में टूटी नाली से सड़क पर पानी फैला रहता है।
विज्ञापन


राजीव नगर मोहल्ले में आफिसर्स कालोनी के पीछे से जाने वाली सड़क के किनारे की नाली टूटने से गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। यही हाल शास्त्री नगर मोहल्ले में यूनियन बैंक के पीछे की सड़क का है। यहां भी गली में आगे बढ़ने पर पानी सड़क पर फैला दिखता है। सड़क पर हुए गड्ढों र्में इंट के टुकड़ा भर दिए गए हैं। अगर संभलकर न चला जाए तो कोई भी गिरकर घायल हो सकता है। इसी क्रम में बिस्मिल नगर मोहल्ले में कई स्थानों पर टूटी हुई पानी से पानी सड़क पर फैला रहता है। लोगों का कहना है कि नगर में बेहतर बुनियादी सुविधा देने के दावे फेल हो चुके हैं। टूटी नाली, सड़क की मरम्मत के प्रति नगर पालिका प्रशासन गंभीर नहीं है। यही कारण है कि लोगों की समस्याएं दूर नहीं हो रही हैं। लोहिया नगर के गणेश श्रीवास्तव, विस्मिल नगर के रमेश, अमरुतियां के वीरेंद्र प्रसाद ने कहा कि ज्यादातर नालियां जाम पड़ी हैं। शहर में फरेंदा मार्ग के किनारे की नाली कूड़े-कचरे से भरी पड़ी है। इससे पानी निकल नहीं पा रहा है। इसके चलते मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। नाली सफाई के नाम पर महज औपचारिकता पूरी कर दायित्व की इतिश्री कर दी जाती है। इस बाबत प्रभारी अधिशासी अधिकारी राजेश कुमार जायसवाल का कहना है कि नगर में बिजली, पानी, सड़क आदि की बेहतर व्यवस्था को लेकर नगर पालिका प्रशासन गंभीर है। जहां कहीं नाली टूटी हुई है, उसे दुरुस्त कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें