सूचना अधिकारी कृष्ण प्रसाद घिमिरे ने बताया कि तीनों घटनाओं में सुशांत ने जेवरात के लिए हत्या की। उन्होंने कहा कि आरोपी युवक एक पेशेवर सीरियल किलर है, जो यह पता लगाता है की घर में परिवार कौन है। इस बात की जांच की जा रही है की युवक अकेला है या फिर अन्य गिरोह भी शामिल है। भारतीय पुलिस की मदद से भारत में उसके बचपन की पृष्ठभूमि की जांच की जाएगी।
नेपाल पुलिस ने सीरियल किलर हत्या के आरोप में गुड़गांव हरियाणा निवासी युवक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि युवक अर्घखाची, गुल्मी और कपिलवस्तु की तीन महिलाओं से जेवरात लूटने के लिए मार डाला था। नेपाल पुलिस ने पुष्टि की है कि गुड़गांव, हरियाणा, भारत के 23 वर्षीय सुशांत सिंह ने चार महीनों में तीन महिलाओं की हत्या की है।
विज्ञापन
अर्धाखाची पुलिस उपाधीक्षक मुकुंद रिजाल ने बताया कि आरोपी सुशांत सिंह ने गुल्मी और कपिलवस्तु में महिलाओं की हत्या करने की बात भी स्वीकार की है। इसमें पुष्टि हुई है कि कपिलवस्तु विजयनगर ग्रामीण नगर पालिका-4 के विजयनगर निवासी 70 वर्षीय योगमाया गायरे की हत्या 14 अक्तूबर 2022 को हुई थी। उसने दरवाजा खोलने को कहा और उसकी हत्या कर गहने लूट लिया।
उसने कहा कि गहने लूटकर चंद्रौता के रास्ते भारत चला गया, फिर 28 अक्तूबर 2022 को इश्मा ग्रामीण नगर पालिका-5 गुल्मी निवासी 75 वर्षीय जीवकला थापा की हत्या कर जेवरात लेकर फरार हो गया। अर्धाखाची में 7 जनवरी को होटल में आने वाले मेहमानों को चाय देने के लिए दूध लेने जा रही शिटगंगा नगर पालिका के 60 वर्षीय राधा थापा की पीट-पीट कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
गिरफ्तारी के बाद जांच के दौरान सुशांत और उसकी पत्नी शिवा परियार ने पुलिस को बताया कि उन्होंने मिलकर हत्या करने की योजना बनाई थी। तीन साल पहले बोखर गांव के परियार से शादी की थी। थापा को मारने के बाद जेवरात फरार हो गया।
सुशांत ने जेवरात के लिए हत्या की