फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गोरखपुर की गुंजा ने महराजगंज की कविता को दिखाया आसमान

विज्ञापन
विज्ञापन
भिटौली। महदेइयां मेला में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में शनिवार को महिला व पुरुष पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया। गोरखपुर की गुंजा यादव ने महराजगंज की कविता यादव को पटखनी देकर आसमान दिखाया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मेला समिति के अध्यक्ष शरद कुमार सिंह ने कहा कि कुश्ती केवल एक खेल नहीं है बल्कि यह हमारी भारतीय संस्कृति, परंपरा और शारीरिक-मानसिक शक्ति का प्रतीक है। कुश्ती प्रतियोगिता में मुड़िला चौधरी की साक्षी ने महराजगंज की आरुषि को पटखनी दी। इसके बाद महराजगंज की कविता यादव ने मुड़िला चौधरी की आंचल को पटखनी दी। मुड़िला चौधरी की अर्चना ने महराजगंज की पुनीता को और रजौड़ा के जालिम ने महदेइयां के सचिन को पटखनी दी। जंगल बड़हरा के इश्तियाक ने गंगराई के राजन को, मुजुरी के रघुराज ने सिसवा मुंशी के अम्बरीश को पटखनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें